LatestNewsNews postझारखण्डसरायकेला

Rajnagar Police in action- राजनगर पुलिस का नशा पर प्रहार, जारी है ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान

Saraikella:- राजनगर थाना प्रभारी अमिश कुमार ने पदभार ग्रहण करते ही एक सप्ताह के अंदर तीन अलग-अलग जगह अवैध शराब भट्टी को ध्वस्त कर दिया।जिससे छेत्र के अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गय है।

बता दें कि थाना प्रभारी अमिश कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि हानुमतबेड़ा गांव के पहाड़ किनारे एक देशी शराब की भट्टी धड़ल्ले से चल रही है।इसकी सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दल बल के साथ पहुंचे। हालांकि देशी शराब बनाने वाले शराब माफियाओं को जैसे ही पुलिस की भनक लगी,वहां से भाग खड़े हुए। इस दौरान थाना प्रभारी ने दल बल के साथ 450 किलो जावा को नष्ट कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार राजनगर थाना में थाना प्रभारी अमिश कुमार आने के बाद मार्च के माह में ही ताबड़तोड़ छापामारी कर तीन अवैध शराब भट्टी को ध्वस्त कर चुके हैं।
सबसे पहले जोटा गाँव में 5 ड्राम महुआ जावा, 80 लीटर देशी शराब को नष्ट कर दिया। जिसके बाद निदीरगुटु में नाला किनारे अवैध शराब की भट्टी को नष्ठ किया।वहीं गुरुवार को हनुमत बेड़ा में छापामारी अभियान चलाया। यह भी बताया जा रहा है कि केन्दमुडी पंचायत क्षेत्र में सबसे अधिक अवैध शराब भट्टी संचालित है। इसके अलावा गम्हरिया पंचायत क्षेत्र में, बीजाडीह पंचायत के अर्जुनबिला में भी अवैध शराब भट्टी की शिकायत मिल रही है।यह भी बताया जाता है कि कई जगहों पर राजनगर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में महुआ एवं गुड़ की सप्लाई की जाती है।
थाना प्रभारी अमिश कुमार ने बताया कि अवैध शराब भट्टी को लगातार छापेमारी कर ध्वस्त किया जायेगा।अब अवैध शराब भट्टी चलने नहीं देंगे।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *