LatestNewsNews postझारखण्डधर्मसरायकेला

Saraikela Jayakan Kalash Yatra-आदर्श ग्राम जयकान में तीन दिवसीय गायत्री महायज्ञ से पूर्व निकाली गयी भव्य कलश यात्रा

Saraikella:- सरायकेला-खरसावां जिले के आदर्श ग्राम जयकान में आयोजित तीन दिवसीय गायत्री महायज्ञ के पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गयी, इसमें 501 महिलाओं ने हिस्सा लिया।

महिलाएं शनिवार के अहले सुबह भीमखांदा प्राचीन बूढ़ा बाबा के प्रांगण स्थित नदी से पवित्र जल लेकर निकली और चलते-चलते कलश यात्रा जयकान गांव पहुंची। जहां सभी महिलाओं का पाव धोकर स्वागत किया गया। जिसके बाद सभी महिलाएँ कलश के साथ बैठकर हरिद्वार से पहुँचे गायत्री परिवार के प्रवक्ता से विचार सुने और गायत्री मंत्रा पाठ की।

मौके पर आयोजन समिति सदस्य सह ग्राम प्रधान डॉ. शुभेंदु महतो ने बताया कि इस गांव में पिछले 10 सालों से गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। ये तीन दिवस्या यज्ञ से सकारात्मक ऊर्जा का संचालन होता है। सभी युवा, किशन, बूढ़े-बुजुर्ग इस महायज्ञ में शामिल होकर ऊर्जावान होते है और अपनी जीवन में उन्नति करते है। गायत्री परिवार का संदेश एक अच्छा समाज का निर्माण और भूले-भटके युवाओं को सही दिसा देने का काम करती है।उन्होंने इस धार्मिक कार्य में सभी को आमंत्रित किया।

मौक़े पर गायत्री परिवार के सदस्य कपिल देव शर्मा जी ने बताया कि इस तरह के आयोजन से गांव समाज में बीमारी व अन्य तरह की महामारी से मुक्त रहे ऐसा प्रयास किया जाता है।इसके साथ ही उन्होंने कहा कि देश के साथ दुनिया को नशा मुक्त करने का गायत्री परिवार परियास में लगी है जिसके तहत मुंबई में अश्वमेघ यज्ञ का आयोजन किया गया। आगे उन्होंने कहा के इस यज्ञ का मुख्य उदास्य भी यही है और साथ ही व्यक्ति निर्माण, परिवार निर्माण, समाज निर्माण के ऊपर समाज जागरण किया जा रहा है। कलश स्थापना के बाद बड़ी संख्या में गांव के श्रद्धालुओं के साथ-साथ आस-पास के गांव के लोग भी पहुँचे।

कार्यक्रम के आयोजन से गायत्री महायज्ञ को सफल बनाने में मुख्य रूप से देवलाल महतो, मानिक महतो, मधुसूदन महतो, शष्टि पद महतो, गणेश महतो, निर्मल महतो, मनोरंजन, समीर, धरणी, मधुसूदन दस आदि का सक्रिय योगदान रहा।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *