LatestNewsNews postझारखण्डराजनीतिसरायकेला

Excise department saraikela आबकारी विभाग ने ढोल पीट कर किया अवैध शराब भट्टी को ध्वस्त, संचालक फरार

भाजपा नेता रमेश हांसदा ने उठाया छापेमारी पर सवाल

सरायकेला : लोकसभा चुनाव के आलोक में उत्पाद अधीक्षक सरायकेला के निर्देश पर सरायकेला जिला स्थित आरआईटी थाना अंतर्गत भुआ नदी किनारे एवं पार्वतीपुर नदी किनारे में संचालित अवैध शराब चुलाई अड्डों पर आबकारी विभाग द्वारा ढोल पीट कर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान 700 किलोग्राम जावा महुआ विनष्ट किया गया एवं 40 लीटर चुलाई शराब बरामद किया गया। संचालक छापामारी दल को दूर से ही आता देखकर फरार होने में

सफल हो गया। उत्पाद विभाग द्वारा संचालक के ऊपर उत्पाद अधिनियम के तहत फरार अभियोग

दर्ज किया जाएगा। वहीं उत्पाद विभाग के इस कार्रवाई पर

भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य रमेश हांसदा ने कहा कि उत्पाद विभाग महज खाना पूर्ति कर रही है छापेमारी से पूर्व संचालक को इसकी सूचना कैसे मिल जाती है यह जांच का विषय है। जो अभियुक्त पकड़ता है वह भी हाजत तोड़कर फरार हो जाता है। इससे साफ जाहिर होता है उत्पाद विभाग ढोल पीटकर छापेमारी करती है। उन्होंने उत्पाद विभाग से श्वेत पत्र जारी करने की मांग करते हुए कहा कि उनके द्वारा कितने जगह अवैध शराब की छापामारी की गई और कितने लोगों की गिरफ्तारी हुई है।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *