झारखण्डसरायकेला

ईचागढ़ में 5 मई को होगा झारखंड आंदोलनकारियों का विधानसभा स्तरीय महाजुटान

 

ईचागढ़ : ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के टीकर राज बाड़ी परिसर में 5 मई को झारखंड आंदोलनकारियों का विधानसभा स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में आंदोलनकारी सुरजन स्वांसी ने जानकारी देते हुए बताया कि ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चिन्हित आंदोलनकारियों का यह महाजुटान सह सम्मेलन होगा।

उन्होंने बताया कि सम्मेलन में झारखंड आंदोलनकारियों की विभिन्न मांगों को लेकर विस्तार से चर्चा की जाएगी। इनमें आंदोलनकारियों की पेंशन लागू करने, परिवार के एक सदस्य को नौकरी में प्राथमिकता देने, आवास उपलब्ध कराने तथा अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने जैसे मुद्दे शामिल हैं। इन मांगों को लेकर विधानसभा में मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौंपने की रणनीति पर भी मंथन किया जाएगा।

उन्होंने आगे बताया कि सम्मेलन को सफल बनाने को लेकर आज एक आपात बैठक कर विचार-विमर्श किया गया। इस कार्यक्रम में रांची से वरिष्ठ आंदोलनकारी सह कानूनी सलाहकार भी मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।

बैठक एवं तैयारी के दौरान अनिल सिन्हा, धन सिंह लायेक, दिवाकर कैवर्त, बैजनाथ महतो, नरेन गोप, वेनी माधव गोप, रामेश्वर उरांव, फागुराम सिंह मुंडा सहित कई आंदोलनकारी उपस्थित थे।

Share this news