प्रोजेक्ट डिवाइस के तहत चांडिल पुलिस की बड़ी सफलता, तीन गुम मोबाइल बरामद कर लौटाए गए

मोबाइल वापस मिलने पर खिले लोगों के चेहरे, थाना प्रभारी डिलशन बिरुआ ने कहा— जनता की सेवा हमारी प्राथमिकता


चांडिल : सरायकेला-खरसावां जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “प्रोजेक्ट डिवाइस” अभियान के तहत चांडिल थाना पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी के निर्देश पर चांडिल थाना क्षेत्र से गुम हुए तीन मोबाइल फोन को तकनीकी सहायता से बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिया गया।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार, 29 मई 2026 को चांडिल थाना पुलिस ने सीईआईआर (CEIR) पोर्टल की मदद से गुम हुए मोबाइल फोन को ट्रैक कर बरामद किया। सभी मोबाइल की सत्यापन प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें उनके धारकों को सही-सलामत लौटा दिया गया। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
मोबाइल प्राप्त करने वाले लोगों ने चांडिल थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई और तकनीकी दक्षता की सराहना करते हुए पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी एवं थाना प्रभारी डिलशन बिरुआ का आभार व्यक्त किया।
इस संबंध में चांडिल थाना प्रभारी डिलशन बिरुआ ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार “प्रोजेक्ट डिवाइस” के तहत लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गुम मोबाइल को सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से ट्रैक कर बरामद किया गया है और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।
थाना प्रभारी ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी का मोबाइल फोन गुम हो जाए तो तत्काल संबंधित थाना में इसकी सूचना दें, ताकि तकनीकी सहायता के माध्यम से शीघ्र कार्रवाई कर मोबाइल बरामद किया जा सके।
उन्होंने कहा कि चांडिल पुलिस जनता की सुरक्षा, सहायता और विश्वास बनाए रखने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है तथा आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।


