LatestNewsNews postझारखण्डसरायकेला

rajnagar-road-accident-death राजनगर: अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार दाम्पति को रौंदा, दोनों की मौत

राजनगर:- हाता चाईबासा मुख्य मार्ग एनएच 220 गोबिंदपुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार देर शाम एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दंपत्ति को अपनी चपेट में ले लिया.

इस घटना में दंपत्ति की मौत हो गई. मृतक की पहचान राजनगर थाना क्षेत्र के खोकरो गांव के सूराज हांसदा (30) एवं उनकी पत्नी सोलमा हांसदा (25) के रूप में को गई. जानकारी के अनुसार खोकरो निवासी सूराज हांसदा  अपने स्पलेंडर प्लस मोटरसाइकिल से पत्नी सोलमा हांसदा के साथ अपने सासुरल राजनगर थाना क्षेत्र के आसुवा गांव से लौट रहे थे.

लौटने के क्रम में हाता चाईबासा मुख्य मार्ग पर गोविंदपुर गांव के पेट्रोल पंप पार कर जैसे ही विद्युत उपकेंद्र के सामने पहुंचे ही थे कि अज्ञात वाहन ने उनको सीधी टक्कर मार दी और चालक वाहन लेकर फरार हो गया. हादसे में बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों घायलों को 108 एम्बुलेंस से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजनगर लाया गया. जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. सूराज हांसदा के सर के कई हिस्सों में चोटें एवं हाथ पैर भी टूट चुका है. वहीं उनकी पत्नी सोलमा हांसदा का सिर र पर चोटें लगी.

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *