Newsझारखण्डसरायकेला

JLKM ने कोल्हान प्रमंडल की नई कार्यकारिणी की घोषित, नवीन महतो बने अध्यक्ष

 

सरायकेला/कोल्हान:

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) ने कोल्हान प्रमंडल संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से नई कार्यकारिणी समिति की घोषणा कर दी है। केंद्रीय कार्यकारिणी समिति के अनुमोदन के बाद केंद्रीय अध्यक्ष जयराम कुमार महतो ने 14 जुलाई 2026 को जारी पत्रांक JLKM/CP/89/26 के माध्यम से यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू की है।

 

जारी सूची के अनुसार नवीन महतो को कोल्हान प्रमंडल का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं विभिन्न पदों पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, कोषाध्यक्ष, प्रवक्ता, मीडिया प्रभारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों की भी नियुक्ति की गई है।

 

प्रमुख नियुक्तियां इस प्रकार हैं:

 

* अध्यक्ष: नवीन महतो

* वरिष्ठ उपाध्यक्ष: अभिषेक वर्मा, कृष्णा टुडू, अंकित महतो, छाया महतो, फनी महतो

* उपाध्यक्ष: अनीता देवी, संजय मुर्मू, अर्जुन मलवा, भैरव महतो, प्रदीप प्रमाणिक, कलना महतो, रघुवर मुर्मू, कृष्ण कुंभकार, प्रताप महतो

* महासचिव: फनीभूषण महतो, बुगआय बिल्ली, करण महतो, क्रांति सिंह, ललित कुमार

* सचिव: रंजन गोप, मृत्युदेव महतो, दीपक पात्र, दुर्गायन महतो, सुभाष मुर्मू, रमेश महतो, आनंद हेम्ब्रम, सुरज कुंभकार, काशी नाथ महतो

* कोषाध्यक्ष: विजय प्रसाद

* प्रवक्ता: अभिया रंजन भगत

* मीडिया प्रभारी: रूपेश महतो, हेमंत प्रधान, संदीप महतो

* कार्यकारिणी सदस्य: अजीत महतो, सुरज कुंभकार, मंगल महतो, मोहन दास, हरीश चंद्र महतो, बासुदेव महतो, बिरंचिया महतो, सोपोष महतो, होपन हांसदा, कमल मुर्मू, धनंजय महतो, दीपक पात्र, प्रेम महतो, सुभाष मुर्मू, विजय महतो एवं वरुण महतो।

 

जारी आदेश में सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों से संगठन की नीति एवं सिद्धांतों का पालन करते हुए अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक एवं ईमानदारी से निर्वहन करने तथा संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई गई है।

Share this news