“भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा” नेमरा से बोड़ाम होते हुए पटमदा पहुंची

पटमदा: पूर्वी सिवान जिला अंतर्गत पटमदा पहुंचे छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो जी के नेतृत्व में नेमरा से शुरू हुई “भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा” आज बोड़ाम होते हुए पटमदा के जल्ला कॉलेज पहुंची। यात्रा के दौरान कॉलेज परिसर में शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने यात्रा का स्वागत किया और भर्ती व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे इस अभियान के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।


इसके बाद यात्रा बेलटाढ़ चौक पहुंची, जहां पैदल यात्रा के माध्यम से युवाओं एवं छात्रों को भर्ती व्यवस्था में पारदर्शिता, निष्पक्षता और समयबद्ध नियुक्ति की मांग को लेकर जागरूक किया गया। इसके पश्चात यात्रा जमशेदपुर की ओर प्रस्थान कर गई।
यात्रा का उद्देश्य राज्य की भर्ती व्यवस्था में व्याप्त समस्याओं को दूर करने, प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा युवाओं को रोजगार के समान अवसर उपलब्ध कराने की मांग को मजबूती से उठाना है।
इस अवसर पर पटमदा जल्ला कॉलेज के प्रधानाध्यापक, शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं के साथ प्रमुख रूप से देवव्रत महतो, सुब्रत महतो, मृत्युंजय महतो, राजेश कुंभकार, कैलाश महतो, चंदन महतो, निर्मल महतो, शिव शंकर महतो, अमित महतो, प्रताप महतो,सुजीत महतो,महादेव महतो, दीपक महतो, साहेब राम महतो, मिहीर महतो, प्रदीप महतो, भक्त महतो,

