Newsझारखण्डसरायकेला

लोधा पहाड़ के पास रुगंटा माइंस ने चलाया पौधारोपण अभियान

 

राजनगर, सरायकेला-खरसावां। जन्माष्टमी के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण को लेकर रुगंटा माइंस लिमिटेड (चालियामा स्टील प्लांट) की ओर से राजनगर प्रखंड के लोधा पहाड़ के समीप पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कंपनी के अधिकारियों, ग्रामीणों और वन विभाग से जुड़े लोगों ने पौधे लगाए।

कार्यक्रम में अलग-अलग प्रजातियों के पौधे रोपे गए। इस मौके पर लोगों को पेड़-पौधों के संरक्षण के साथ जल, जंगल और जमीन को सुरक्षित रखने के प्रति जागरूक किया गया।

रुगंटा माइंस लिमिटेड के ज्वाइंट वाइस प्रेसिडेंट गिरिधारी लाल पारीक ने कहा कि पर्यावरण को बेहतर बनाए रखने में पौधारोपण की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने लोगों से अपने आसपास पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल करने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि आज लगाए गए पौधे भविष्य में आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा और बेहतर पर्यावरण का आधार बनेंगे।

कार्यक्रम के दौरान प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में ग्रामीणों की भागीदारी को भी जरूरी बताया गया। मौके पर ग्राम प्रधान गोपाल प्रधान, सुमित सिंहदेव, शिशिर सिंहदेव, धनंजय सिंह, योगेंद्र प्रधान, रमेश दास, मानु देहरी और पुरुषोत्तम महतो सहित वन विभाग के अधिकारी और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Share this news