LatestNewsNews postझारखण्डसरायकेला

NSMCH Opening ceremony-सरायकेला के आदित्यपुर में मल्टी स्पेसिलिटी अस्पताल का उद्घाटन, मिलेगी सस्ती और बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

Saraikella|Adityapur:- स्कूली और व्यवसायिक शिक्षा के क्षेत्र में नाम कमाने के साथ मेडिकल के क्षेत्र में नेताजी सुभाष शिक्षण संस्थान मेडिकल के क्षेत्र में भी अलग मुकाम हासिल करने में सफल रही है. आपको बता दे कि पटना के बिहटा में 650 बेड का नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज अस्पताल पूर्व से ही संचालित हो रहा है. वहां पांच सौ छात्र एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर रहे है वहां अब पीजी की पढ़ाई शुरू हो चुकी है।

इसी कड़ी में बुधवार को नेताजी सुभाष ग्रुप के नए 650 बेड के मेडिकल कॉलेज अस्पताल की शुरुआत सरायकेला के आदित्यपुर में हुई। बुधवार से यहां ओपीडी सेवा की शुरुआत हो गई है। एक महीने के भीतर फुल फ्लेज में यह अस्पताल शुरू हो जाएगा। इसमें 246 डॉ अपनी सेवा देंगे। इसके अलावा प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ भी अपनी सेवा देंगे। इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के प्रेस सलाहकार धर्मेंद्र गोस्वामी और संस्थान के चेयरमैन सह कुलाधिपति एमएम सिंह के पिता तेजनारायण सिंह ने फीता काटकर और नारियल फोड़कर किया.

इस मौके पर नेताजी सुभाष ग्रुप के चेयरमैन एमएम सिंह, नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज अस्पताल बिहटा के निदेशक कृष्ण मुरारी सिंह, रजिस्ट्रार नगेंदर सिंह, चिल्होस ठाकुरबाड़ी के महंत वासुकी दास सहित कई गणमान्य मौजूद रहे.

अस्पताल के उद्घाटन के बाद नेताजी ग्रुप के प्रबंध निदेशक एमएम सिंह ने बताया कि आज से यह अस्पताल अस्तित्व में आ गया है. एक महीने के भीतर यहां सारी सुविधाएं शुरू हो जाएगी. यह अस्पताल अमीरों का नहीं बल्कि गरीबों के लिए होगा. यहां कम खर्चे में बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी इसके लिए संस्थान पूरी तरह से प्रतिबद्ध है.

वही नेताजी मेडिकल कॉलेज अस्पताल बिहटा के निदेशक कृष्ण मुरारी सिंह ने बताया कि एक छत के नीचे स्वास्थ्य से संबंधित सारी सुविधाएं यहां उपलब्ध कराना है. इसी सोच के साथ इसका शुभारंभ किया गया है. सुपर मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल के रूप में बहुत जल्द यह अस्पताल क्षेत्र के गौरव के रूप में जाना जाएगा। इस अस्पताल में सारी टेस्ट बाज़ार से 50% कम क़ीमत पर उपलब्ध होगी।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *