यूएचएस बुरुडीह के बच्चों का जलवा—ELC 2.0 में दोहरी जीत
खरसावांँ: इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ELC) 2.0 के तहत प्लस टू उच्च विद्यालय खरसावां में गुरुवार को आयोजित प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम में उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरुडीह, खरसावांँ के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए दो प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान हासिल किया। विद्यार्थियों की इस सफलता से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।

कार्यक्रम में वाद-विवाद, क्विज, पोस्टर मेकिंग, भाषण और रोल प्ले सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें बुरुडीह की छात्रा श्रद्धा रानी महतो ने पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं रोल प्ले में भी बुरुडीह के विद्यार्थियों ने बाजी मारते हुए पहला स्थान हासिल किया।
रोल प्ले में वसुंधरा गोप, प्रतिज्ञा प्रमाणिक, श्रद्धा रानी, खुशी कुमारी साहू, आयुष प्रधान और आशीष मिश्रा ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने मतदाता सूची में नाम नहीं होने की स्थिति, मतदान कर्मियों से संवाद तथा BLO से संपर्क करने की प्रक्रिया को अभिनय के माध्यम से प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। प्रस्तुति के माध्यम से नागरिकों को मतदाता सूची के प्रति जागरूक रहने और मतदान प्रक्रिया में अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया।
दो-दो प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान हासिल करने के बाद विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई।
शुक्रवार को विद्यालय प्रांगण में विजेता प्रतिभागियों को विद्यालय के प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र महतो, शिक्षक प्रदीप कुमार महतो, तुशार कांति महतो, प्रशांत कुमार प्रधान और अनीषा लकड़ा के द्वारा पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
मौके पर विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं सैकड़ो बच्चे मौजूद रहे।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


