Newsझारखण्डसरायकेला

थाने से महज 100 मीटर दूर डकैती, पूर्व आभूषण कारोबारी के घर लाखों के गहने लूटे

 

चांडिल। सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल में अपराधियों ने पुलिस को चुनौती देते हुए थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर डकैती की घटना को अंजाम दिया। बीती रात करीब एक से ढाई बजे के बीच चांडिल बस स्टैंड के पास स्थित पूर्व आभूषण कारोबारी सुरेश चौधरी के घर में सात से आठ नकाबपोश बदमाश घुस गए। हथियारों के बल पर परिवार के सदस्यों को बंधक बनाकर बदमाश घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण लूटकर फरार हो गए।

 

जानकारी के अनुसार, सभी बदमाशों ने अपने चेहरे गमछे से ढक रखे थे। वे मुख्य रास्ते से घर में दाखिल हुए और बंदूक समेत अन्य हथियारों का भय दिखाकर परिवार को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद घर में रखे आभूषण लेकर फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

 

बताया जाता है कि सुरेश चौधरी पहले चांडिल बाजार में सोने-चांदी के आभूषणों का कारोबार करते थे। हालांकि, पिछले कुछ वर्षों से उन्होंने अपना व्यवसाय बंद कर दिया था। इसके बावजूद उनके घर में आभूषण रखे हुए थे। अपराधियों ने इसी घर को निशाना बनाया।

 

घटना की सूचना मिलने के बाद चांडिल पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। थाना प्रभारी संतन तिवारी के नेतृत्व में पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है। अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

 

थाना से इतनी कम दूरी पर डकैती की घटना ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया