Newsझारखण्ड

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता के निधन पर सांसद कालीचरण मुंडा ने जताया गहरा शोक

 

खूँटी। खूँटी लोकसभा क्षेत्र के माननीय सांसद श्री कालीचरण मुंडा ने झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन की माता के निधन पर गहरा शोक एवं दुःख व्यक्त किया। इस दुःखद घड़ी में सांसद श्री मुंडा मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के पैतृक आवास नेमरा पहुँचकर शोकाकुल परिवार से मिले और अपनी संवेदनाएँ प्रकट कीं।

सांसद श्री मुंडा ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि माता का निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन एवं समस्त शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

Share this news