Tuesday, October 27, 2026
Newsझारखण्डसरायकेला

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 49 लाभुकों को मिली स्वीकृति, 115 परिवारों को जोड़ने की पहल

 

 

पहले 100 दिनों में 100 लाभुकों को योजना से जोड़ने का था लक्ष्य, नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने कहा—कोई पात्र परिवार पक्के मकान से वंचित नहीं रहेगा

 

सरायकेला। नगर पंचायत सरायकेला के सभागार में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 49 लाभुकों को आवास स्वीकृति पत्र एवं निर्माण का नक्शा प्रदान किया गया। वर्षों से अपने पक्के मकान का सपना देख रहे लाभुकों को स्वीकृति पत्र और नक्शा मिलने पर उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। लाभुकों ने इसे अपने सपने को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

 

नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत लाभुकों को मकान निर्माण के लिए कुल 2.5 लाख रुपये की सहायता राशि चार किस्तों में उपलब्ध कराई जाएगी। इससे जरूरतमंद परिवारों को अपना पक्का मकान बनाने में आर्थिक सहायता मिलेगी।

 

उन्होंने कहा कि नगर पंचायत की नवनिर्वाचित टीम ने पहले 100 दिनों में 100 लाभुकों को प्रधानमंत्री आवास योजना से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया था। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए विभिन्न शिविरों का आयोजन किया गया और वार्ड पार्षदों के सहयोग से पात्र लाभुकों को चिह्नित करने की पहल की गई। टीम के सामूहिक प्रयासों से लक्ष्य से आगे बढ़ते हुए 115 लाभुकों को योजना से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसी क्रम में 49 लाभुकों को आवास की स्वीकृति एवं निर्माण का नक्शा प्रदान किया गया।

 

अध्यक्ष ने कहा कि नगर पंचायत सरायकेला नगरवासियों के सर्वांगीण विकास, बेहतर नागरिक सुविधाओं और जनसमस्याओं के स्थायी समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रयास है कि कोई भी पात्र परिवार पक्के मकान की सुविधा से वंचित न रहे। इसके साथ ही नगर की वर्षों से लंबित समस्याओं का समाधान करना भी प्राथमिकता में शामिल है।

 

उन्होंने बताया कि नगर पंचायत की नवनिर्वाचित टीम जलापूर्ति व्यवस्था में सुधार, निर्बाध बिजली आपूर्ति, साफ-सफाई और कचरा प्रबंधन को बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रही है। शहर के सभी मोहल्लों को रोशन करने के उद्देश्य से अच्छी गुणवत्ता वाली सेंसरयुक्त स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य भी किया जा रहा है।

 

मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से भी आम लोगों को राहत मिल रही है। पात्र उपभोक्ताओं को 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली तथा मंईयां सम्मान योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 2,500 रुपये की सहायता दी जा रही है।

 

उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि कार्यालय, अंचल, पेयजल, विद्युत या मोहल्ले से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान के लिए वे उनसे संपर्क कर सकते हैं। नगर पंचायत की नवनिर्वाचित टीम, उपाध्यक्ष और सभी वार्ड पार्षद जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए नगर के विकास के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।

 

स्वरोजगार, ऋण और कौशल प्रशिक्षण पर भी जोर

 

नगर पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के साथ-साथ स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए व्यवसाय संबंधी ऋण और कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इच्छुक नगरवासी इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं। नगर पंचायत का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को आवास उपलब्ध कराने के साथ-साथ आजीविका के साधन विकसित करने में भी सहयोग करना है।

 

इस अवसर पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष अविनाश कवि ने नगर में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी और अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सभी वार्ड पार्षद नगर की समस्याओं के समाधान तथा नागरिक सुविधाओं में सुधार के लिए टीम भावना के साथ लगातार प्रयास कर रहे हैं।

 

कार्यक्रम में ये लोग रहे उपस्थित

 

कार्यक्रम में नगर पंचायत उपाध्यक्ष अविनाश कवि, वार्ड पार्षद विक्रम मोदक, ज्योति साहू, सुषमा तियु, गौतम नायक, बबीता कमिला, सबिता पटनायक, बरुण कुमार साहू, शांति गोडसेरा और अजली राय उपस्थित थीं। इसके अलावा नगर प्रबंधक सुमित सुमन, सीएलटीसी मनोज महतो एवं सुबोध सोरेन, पर्यवेक्षक सूरज कुमार एवं विशाल कुमार, नगर मिशन मैनेजर मनी मुकुट सोरेन सहित नगर पंचायत के अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

 

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृति प्राप्त 49 लाभुकों के नाम

 

1. मीना कर मोदक

2. प्रेम सिंह मोदक

3. मनोरंजन साहू

4. इला देवी

5. शांताना कर मोदक

6. मीना गोप

7. इंद्रजीत पाढ़िहारी

8. सुशील कमिला

9. रीता देवी

10. सूरज कुमार मंडल

11. मोहम्मद ताजम्मुल

12. लक्ष्मी बिसाई

13. गोपीनाथ मिश्रा

14. शिव कुमार साहू

15. बसमती देवी

16. तिरसी मुंडरी

17. सबिता सिंह मोदक

18. प्रकाश प्रामाणिक

19. रीना सरदार

20. सराजुद्दीन खान

21. सुल्ताना खातून

22. लखिमानी सरदार

23. नेहा मुखी

24. अमला साहू

25. नेहा हेम्ब्रम

26. मलाई कुमार पोद्दार

27. नाडो उग्रसांडी

28. बाबूराम उग्रसांडी

29. बास्तम सोय

30. गीता पडेया

31. सागर मुखी

32. राकेश मुखी

33. मंजू सरदार

34. राजेश पाढ़िहारी

35. राकेश मिश्रा

36. सुजाता देवी

37. खकन प्रामाणिक

38. काल्हू प्रामाणिक

39. सोमा नाग

40. सौरव सारंगी

41. दुर्गा चरण बेहरा

42. बेबी सामल

43. रेखा देवी

44. कविता साहू

45. संजीव कुमार बराट

46. अपराजिता करजी

47. विक्रम दित

48. प्रणति दाश

49. मनोरमा दित

Share this news