आदिवासियों की लगातार चिंता कर कार्य कर रहें है,मोदी जी
नरेंद्र मोदी जी विगत 10 वर्षों से आदिवासियों की लगातार चिंता कर कार्य कर रहें है,भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी गीता कोड़ा आज बन्धगावँ प्रखंड के जनता से समर्थन के लिए चाकी बाजार,हेसाडीह,

सावनियाँ,बन्धगावँ,जलसर गाँव के ग्रामीणों से जनसम्पर्क कर कहा।उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि मोदीजी देश पहले प्रधानमंत्री हैं जो भगवान बिरसा मुंडा जी के घर जाकर उनके वंशजो को प्रणाम किये,मोदीजी देश के पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने एक आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू जी को देश का राष्ट्रपति बनावाया,मोदी जी बन्धगावँ प्रखंड के 1617 गरीब आदिवासी परिवार वालों को रहने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना से, फ्री में घर बनवाकर दिए,177 लोंगों को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से रोजगार उपलब्ध करवा रहे हैं,बन्धगावँ प्रखंड के 81708 ग्रामीणों को के लिये फ्री में राशन 3 वर्षों से दे रहे हैं और आगे 5 वर्षों तक देंगें,6949 किसानों को विगत 5 वर्षों से 6 हजार रुपये सीधे उनके बैंक खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देकर,किसानों का सम्मान किये , प्रधानमंत्री जल जीवन मिशन योजना से अबतक 13941घरों तक शुद्ध पीने का पानी पाइप लाइन से पहुंचाए।
गीता कोड़ा ने ग्रामीणों को बताया कि इन योजनाओं के अलावे भी महिलाओं,युवाओं के साथ देश के हर वर्ग के लोंगों के लिये सैकड़ों जन कल्याणकारी योजना चलवा रहें है,सबकी भला करनेवाले इन्ही मोदीजी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए मैं आपसभी से कमल फूल निशान में वोट मांगने आई हूं।
गीता कोडा ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के इंडि गठबंधन वाले जनता की सुधि लेने भी आपके पास नही आते,बन्धगावँ प्रखंड का पिछड़ापन होना यही साबित करता है,इनका एक सूत्र अभियान केवल जनता को दिगभर्मित कर वोट मांगना ,ये भरस्ट्राचार में गले तक डूबे हुए हैं,इनके पूर्व मुख्यमंत्री जमीन जालसाजी के केस में जेल में बंद है ,जिसके बदनामी से बचने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा वाले तरह तरह के झूठ बोलकर जनता को गुमराह करने का कुटिल प्रयास कर रहे हैं, न्यायालय की कार्यप्रणाली पर भी उंगली उठा रहे हैं।गीता कोडा ने ग्रामीणों से कहा कि इनके हथकंडों से भयभीत होने की जरूरत नही है,आपके साथ मोदीजी हैं,सबकी रक्षा मोदीजी करेंगें।जनसम्पर्क कार्यक्रम में मंडल अध्य्क्ष राजेन्द्र मछुवा,पूर्व विधायक शशि भूषण सामड, दुम्बी सोरेन,मालती गिलुवा,बिजय मेलगाण्डी,रीता सामड,रामेश्वर मछुवा,बन्धगाँव मुखिया करम मुंडारी,उप मुखिया प्रदीप बोदरा,संपदा मुखिया कानू तैसुम,वार्ड सदस्य बुधराम डांगा,एस टी मोर्चा अध्य्क्ष सुनील हेम्ब्रम,महिला मोर्चा अध्य्क्ष कुंवारी मुंडा,सूरज तांती,सिकंदर राम,दमयंती नाग,परेश मंडल,दारा महतो के अलावे कई कार्यकर्ता साथ रहे।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


