जुगसलाई की भूमिका शर्मा ने ICSE दसवीं में 95% अंकों के साथ लहराया परचम
आईसीएसई बोर्ड की दसवीं कक्षा के परिणामों में जुगसलाई की भूमिका शर्मा ने अपनी मेहनत और लगन से 95 प्रतिशत अंक हासिल कर सभी को चकित कर दिया है। भूमिका, जो जमशेदपुर के प्रतिष्ठित कॉवेंट स्कूल में पढ़ती हैं, ने इस उपलब्धि के लिए अपने दादा-दादी और माता-पिता को पूरा श्रेय दिया।

अपनी सफलता पर बोलते हुए, भूमिका ने कहा, “मैंने परीक्षा की तैयारी के लिए हर दिन 12 से 14 घंटे तक अध्ययन किया। मेरी सफलता मेरे परिवार के समर्थन और मेरे शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।” भूमिका ने आगे बताया कि वह भविष्य में इन्वेस्टमेंट बैंकिंग के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहती हैं और इस क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने की इच्छुक हैं।

भूमिका की इस उपलब्धि पर उनके परिवार और समाज के लोगों ने गर्व व्यक्त किया है। उनके पिता शिवचंद शर्मा ने कहा, “भूमिका की मेहनत और दृढ़ संकल्प ने आज उसे इस मुकाम पर पहुंचाया है। हम सभी उसकी इस उपलब्धि पर बहुत खुश हैं।”
भूमिका की इस सफलता ने न केवल उनके परिवार को, बल्कि पूरे समाज को भी गौरवांवित किया है। उनकी इस उपलब्धि से अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिलेगी और यह दिखाता है कि कठिन परिश्रम और समर्पण से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


