Protest against Vidyut Mahato- सड़क नहीं बनने से नाराज ग्रामीणों ने सांसद विधुत वरन महतो के खिलाफ किया ज़ोरदार विरोध
Jamshedpur:- झारखण्ड- उड़ीसा रसून चोपा NH-220 मुख्य मार्ग पिछले 8 सालो से ख़राब और जर्जर अवस्था में है। ग्रामीणों का कहना है कि सांसद विधुत वरण महतो को कई बार लिखित और मौखिक रूप से रोड के लिये शिकायत भी किया गया और सांसद ने ग्रामीणों को आस्वाशन भी दिया था लेकिन आज तक सड़क नहीं बना सका।जर्जर सड़क के वजह से स्थानीय लोगो और वाहन चालकों को काफ़ी दिक्क़त का सामना करना पड़ता है।

विरोध रैली में आए ग्रामीणों ने कहा की सांसद विधुत वरन महतो ने खराब सड़क को जल्द से जल्द बनाने के लिए हमलोगो को आस्वाशन दिया था लेकिन 8 साल बीत जाने के बाद भी सड़क नहीं बना, केवल लोगो को ठगा गया। जिससे लोगो मे नाराजगी हैँ जो सड़क बनाएगा हमलोग उसी को समर्थन करूँगा।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


