गोविंदपुर सड़क निर्माण में अनियमितता की शिकायत पर कार्यपालक अभियंता ने किया निरक्षण।
जिला परिषद सदस्य डॉ परितोष ने विभाग को की थी शिकायत
गोविंदपुर में ग्रामीण विकास विभाग द्वारा चल रहे 14 सड़को के निर्माण में देरी एवं अनियमितता की शिकायत स्थानीय जिला परिषद सदस्य डॉ परितोष सिंह के द्वारा 9 मई को ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता राजेश रजक को एक पत्र के माध्यम से की गई थी। जिसमें गोविंदपुर डिस्पेंसरी मुख्य सड़क जिसकी लंबाई लगभग 700 मीटर है एवं इस सड़क में 9 कन्वर्ट का निर्माण होना था मगर संवेदक के द्वारा 4 माह से यह काम बहुत धीमी गति से किया जा रहा है जिसके तहत गोविंदपुर में यातायात व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी थी एवं बार बार अनुरोध पर भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही थी स्थानीय लोगों में इसको लेकर बहुत ही आक्रोश था ।साथ ही साथ भोला बागान में दो जगह सड़क में दरारें आ गई थी इन सभी चीजों को लेकर जिला परिषद के द्वारा कार्यपालक अभियंता को पत्र के माध्यम से बस्तुस्थिति से अवगत कराया था।

पत्र के आलोक में आज कार्यपालक अभियंता राजेश रजक एवं उनकी टीम के द्वारा सड़क निर्माण का निरीक्षण किया गया एवं की गई शिकायतों को जल्द से जल्द दूर कर गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण करने का आदेश दिया गया ।
इस संबंध में जानकारी देते हुए डॉ परितोष ने कहा की यह सड़क गोविंदपुर के लिए लाइफ लाइन है, इतने दिनों से इस सड़क के बंद होने से पूरे गोविंदपुर में यातायात व्यवस्था प्रभावित थी अब वरीय पदाधिकारी के निरीक्षण से यह आशा है कि जल्द से जल्द संवेदक के द्वारा गुणवत्ता पूर्ण सड़क का निर्माण जल्द से जल्द किया जाएगा।
हम जनता से यही अपील करना चाहते हैं कि धैर्य बनाए रखिए आपकी हर लड़ाई में हम आपके साथ हैं।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


