Jamshedpurझारखण्ड

जमशेदपुर 23 जून को सामाजिक संस्था अर्पण’ क़े महा रक्तदान शिविर लगाया जाएगा

जमशेदपुर : रक्तदान करवाने एवं रक्त मुहैया करवाने में अपनी एक अलग पहचान बना चुकी शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था ‘अर्पण’ द्वारा प्रत्येक वर्षों की भांति आगामी 23 जून को आयोजित 9वें महा रक्तदान शिविर को सफल बनाने हेतु साकची स्थित कार्यालय में अर्पण परिवार के प्रमुख टीम लीडरों की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाकर सभी सदस्यों ने इस महायज्ञ को सफल बनाने का संकल्प लिया।

संस्था का निर्माण गर्मियों में रक्तदान शिविरों की संख्या में काफी कम होने के कारण जमशेदपुर के ब्लड बैंकों में रक्त की कमी को पूरा करने के उद्देश्य से 9 वर्ष पूर्व रक्तदान शिविर के आयोजन हेतु तकरीबन 20 युवा टीम लिडरों द्वारा समूह का निर्माण किया गया इस समूह के पास नाम नहीं होने के कारण भोले बाबा के नाम पर प्रथम शिविर का आयोजन किया गया। आयोजन सफल होने के बाद ‘अर्पण उद्देश्य सेवा भाव’ के नाम से समूह का गठन किया गया इस संस्था द्वारा पिछले 9 वर्षों में रिकॉर्ड स्तर पर रक्तदान करवाकर हजारों मरीजों की जान बचाई है।

इस संस्था के निर्माण से ही अमरप्रीत सिंह काले,जुगन पांडे,पप्पू राव,महेश मिश्रा,बिभाष मजुमदार,प्रिंस सिंह,धीरज चौधरी,सरबजीत सिंह,मनीष सिंह,दीपक सिंह,कौशिक प्रसाद,विक्रम ठाकुर,रामा राव,सागर चौबे,सूरज चौबे,शेखर मुखी,रंजीत कुमार,त्रिनाथ मुखी,सुमन कुमार,तरनप्रीत सिंह,ललन पांडे,विकास गुप्ता,सौरभ चटर्जी,कार्तिक जुमानी,शुरू पत्रों,सनोज चंद्रा,बिट्टू मिश्रा,संतोष यादव,घनश्याम भिरभिरिया,पिंटू भिरभिरिया,शशिकांत मुखी,मनोज मुखी,दर्शन,शाहिल,साकेत उज्जैन,राकेश मंडल,अंकेश भुइयां,लख्खीकांतो घोष,मन्नू ढोके,प्रणय दास,शुभम लाल,अनूप तिवारी,स्वदेश कर सहित अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा है।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *