अधिवक्ताओं से मिलकर विधायक ने समीर मोहंती के लिए मांगे वोट जमशेदपुर।
शुक्रवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा विधायक एवं सचेतक मंगल कालिंदी में अधिवक्ताओं से मुलाकात कर इंडी समर्थित झामुमो प्रत्याशी समीर मोहंती के लिए वोट मांगे।जमशेदपुर बार एसोसिएशन भवन पहुंचने पर अधिवक्ता एवं समाजवादी नेता सुधीर कुमार पप्पू, अधिवक्ता राहुल राय अधिवक्ता राहुल प्रसाद ने अंगवस्त्र एवं गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया।यहां बार भवन पहुंचने पर उन्होंने पूर्व लोक अभियोजक पीएन गोप, वरीय अधिवक्ता मलकीत सिंह सैनी, अर्जुन सिंह, अरुण कुमार झा, जयंतो डे, पी प्रधान, सुनील महतो, निशांत कुमार, आरएन मित्रा, कुलविंदर सिंह आदि के साथ अन्य वकीलों से मिले और पार्टी प्रत्याशी के लिए समर्थन मांगा।उन्होंने पार्टी के घोषणा पत्र एवं प्रस्तावित योजनाएं एवं कार्यक्रम के बारे में भी जानकारी भी दी। वकीलों ने समर्थन का भरोसा भी दिया।


दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


