लेजर रन विश्व चैम्पियनशिप में राजनगर की बेटी शोभा महतो चयन,
पैसे के अभाव में चाइना जाने में असमर्थ, सरकार से मदद की गुहार
Rajngagar:-महाराष्ट्र के अमरावती में आयोजित 8वीं नेशनल मॉडर्न पेंटाथलान “लेजर रन चैम्पियनशिप” में राजनगर की शोभा महतो ने परचम लहराया है। जिससे उनका चयन आगामी 7 जून को चीन में होने वाली “लेजर रन विश्व चैम्पियनशिप हुआ है।

शोभा सरायकेला खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड अंतर्गत सुदूरवर्ती गांव सोसोमोली की रहने वाली हैं। परंतु गरीब परिवार से होने के कारण शोभा के लिए इस चैम्पियनशिप में भाग ले पाने में आर्थिक स्थिति बाधा बन गई है। चीन जाने में उन्हें दो लाख का खर्च पड़ रहा है, जो वहन कर पाने में शोभा के परिवार असमर्थ हैं। पैसे नहीं होने के कारण पासपोर्ट तक नहीं बना पाई। उन्होंने सरकार से गुहार लगाई है। यदि किसी तरह पैसे की व्यवस्था हो पाए तो अपने सपने को पूरा कर पाएंगी। उन्होंने इस मुकाम तक पहुंचने में काफी मेहनत की है। वे कोई खेलों में भाग चुकी हैं।

वर्ष 15 वां झारखण्ड राज्य क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में तीसरी स्थान प्राप्त कर 58 वां नेशनल क्रॉस कंट्री गया, बिहार में आयोजित प्रतियोगिता में शोभा महतो महिला वर्ग 10 किलोमीटर दौड़ में 250 प्रतिभागियों में 60 वां स्थान पर रही। वे हिपकीड़ो प्रशिक्षक के रूप में भी काम करतीं हैं। विभिन्न क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता मे भाग लेकर यहां तक पहुंच पाई हैं। बहुत कम समय में भारतीय टीम में चायनित हुआ।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


