झारखण्डराजनीति

पूर्वी के विधायक सरयू राय का प्रेस वार्ता राँची….

जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने झारखण्ड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री, श्री बन्ना गुप्ता के विरूद्ध प्रमाण सहित एक आरोप पत्र प्रवर्तन निदेशालय के निदेशक को भेजा है और मांग किया है कि श्री बन्ना गुप्ता के धन शोधन एवं आय से अधिक सम्पति की जाँच कराई जाए।

आरोप पत्र में उल्लेखित 10 बिन्दुओं के माध्यम से स्वास्थ्य मंत्री के भ्रष्ट आचरण के कारण सरकारी खजाने पर भारी चपत पड़ा है। एंबुलेंस और अस्पतालों के लिए जरूरी उपकरणों की खरीद में अनियमितता बरतना, अनधिकृत रूप से चिकित्सकों, सिविल सर्जनों एवं अन्य वरिष्ठ चिकित्सा पदाधिकारियों का तबादला करना तथा आयुष्मान योजना से आच्छादित अस्पतालों के साथ साँठ-गाँठ के लिए निःशुल्क सहयोग करने वाले परामर्शी की बहाली करना आदि आरोपों का ज़िक्र प्रवर्तन निदेशालय को प्रेषित आरोप पत्र में है।

श्री राय ने कहा कि यदि इन आरोपों की जाँच प्रवर्तन निदेशालय करता है तो काफी अवैध धन का खुलासा होगा और आयुष्मान योजना के तहत स्वास्थ्य विभाग में हुई अनियमितताएं सामने आएगी। आरोप पत्र की प्रति प्रकाशनार्थ संलग्न है।राजेश कुमार सिन्हाविधायक सरयू राय के निजी सहायक

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *