झारखण्डराजनीति

Jharkhand Court Relief to Jairam Mahato-अदालत से जयराम महतो को मिली बड़ी राहत, 10 जून तक पीड़क कार्रवाई पर लगाई रोक

Ranchi:- गिरिडीह संसदीय सीट से निर्दलीय प्रत्याशी जयराम महतो को रांची की अदालत ने बड़ी राहत दी है. कोर्ट ने जयराम महतो पर 10 जून तक के लिए पीड़क कार्रवाई पर रोक लगा दी है। कोर्ट में सुनवाई के दौरान जयराम महतो के अधिवक्ता ने बहस के लिए समय मांगा जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया और जयराम के खिलाफ पीड़क कार्रवाई के आदेश को 10 जून तक विस्तार दे दिया। अब इस मामले में कोर्ट 10 जून को सुनवाई करेगा।जयराम महतो को वर्ष 2022 के एक मामले में यह फौरी राहत मिली है। रांची के नगड़ी थाना में उनके खिलाफ वर्ष 2022 में दर्ज कांड संख्या 48 में वारंट जारी हुआ था।

अपने समर्थकों के बीच टाइगर जयराम के नाम से मशहूर जेबीकेएसएस के नेता को रांची पुलिस ने बोकारो और गिरिडीह में गिरफ्तार करने की कोशिश की लेकिन, सफल नहीं हो पाई। बता दें कि जयराम महतो गिरिडीह लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। जयराम जब उम्मीदवारी का पर्चा दाखिल करने के लिए बोकारो पहुंचे थे। यहां रांची से पुलिस की एक टीम उन्हें गिरफ्तार करने पहुंच गई। जयराम ने उनसे कहा कि उन्हें एक जनसभा को संबोधित करना है, उसके लिए जाने दें। जनसभा के बाद वह चाहें तो उन्हें (जयराम को) गिरफ्तार कर सकते हैं। अगर यहां गिरफ्तार करने की कोशिश की और जेबीकेएसएस के समर्थक उग्र हो गए तो उसके बाद की स्थिति की जिम्मेदार पुलिस होगी।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *