Jamshedpurझारखण्डधर्म

जमशेदपुर शहर में धूमधाम से मनाई जा रही है मुसलमानो की पवित्र त्योहार बक़रीद

जमशेदपुर-मुसलमानों के पवित्र त्यौहारों में से एक बकरीद आज शहर में पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. सोमवार को निर्धारित समय के तहत शहर के ईदगाह और मस्जिदों में सामुदायिक रूप से नमाज अदा की गई और लोगों ने एक दूसरे को बकरीद की शुभकामनाएं दी. बता दे कि ईद के 70 दिन बाद ईद- उल- अजहा यानी बकरीद मनाया जाता है.

इस दिन बकरे की कुर्बानी दी जाती है. मुस्लिम समाज के लोगों के लिए बकरीद का त्यौहार बहुत महत्वपूर्ण होता है. बकरीद मनाने के पीछे हजरत इब्राहिम के जीवन से जुड़ी एक बड़ी घटना है. मान्यता के अनुसार बकरीद के दिन सबसे प्यारी चीज की कुर्बानी दी जाती है. बकरीद की नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर कुर्बानी का फर्ज निभाया. वहीं जिला प्रशासन की तैयारियों की सराहना भी की.

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *