तिरुलडीह में फ्लड लाइट नाइट फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन
तिरुलडीह में फ्लड लाइट नाइट फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन
गौतम एफसी ने जमाया प्रतियोगिता में कब्जा, मिला नगद पुरस्कार

कुकड़ू: (Sudheer kumbhakar)रविवार रात्रि को कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के तिरुलडीह में पहली बार फ्लड लाइट नाइट फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दूधिया रौशनी में खेले गए इस प्रतियोगिता में कुल 24 टीमों ने हिस्सा लिया। जिसका समापन सोमवार सुबह को हुआ। प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ ईचागढ़ के समाजसेवी खगेन महतो ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और फुटबॉल को किक मारकर किया।शुभारंभ के दौरान तिरुलडीह पंचायत के मुखिया सुधीर सिंह मुंडा समेत कई स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। शुभारंभ के दौरान रंगारंग आतिशबाजी भी की गई। रविवार से सोमवार सुबह तक खेले गए इस 24 दलीय नाईट फुटबॉल प्रतियोगिता पर गौतम एफसी ने कब्जा जमा लिया। प्रथम पुरस्कार गौतम एफसी को नगद 28 हजार रूपये, द्वितीय पुरस्कार लालटु स्पोर्टटिंग को 23 हजार रुपये, तृतीय पुरस्कार आयुष स्पोर्टटिंग को 15 हजार रुपये, चतुर्थ पुरस्कार लालू स्पोर्टटिंग को 11 हजार रूपये, पंचम पुरस्कार एचएम स्टार बॉयज को 11 हजार रूपये एवं षष्ठम पुरस्कार 1932 ख़ातियान कुकड़ू को 11 हजार रुपये नगद राशि देकर पुरस्कृत किया गया। इस प्रतियोगिता में भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ईचागढ़ विनोद राय भी शामिल हुए और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

इस दौरान विनोद राय ने कहा कि इस क्षेत्र की पहली पहल है इस तरह का कार्यक्रम ग्रामीण सुदूरवर्ती क्षेत्र में पहली बार आयोजन सराहनीय है। इस तरह के प्रतियोगिता के आयोजन से क्षेत्र के खिलाड़ियों की प्रतिभा को उभारने का मौका मिला है। उनके अंदर खेल के प्रति एक नई ऊर्जा का संचार होता है। मौक़े पर जीप उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील कुमार महतो, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक साव, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष इंद्रजीत महतो, आजसू प्रखंड अध्यक्ष अरुण महतो, तिरुलडीह के मुखिया सुधीर सिंह मुंडा,दीपक रंजन महतो, राहुल रंजन, राजू गोप, नरोत्तम गोप, निखिल महतो, मदन महतो, निधुराम कुमार समेत हजारों दर्शक उपस्थित थे।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


