Businessझारखण्डसरायकेला

Sarakela TATA Moters car Launch: सेफ ड्राइविंग में सीट बेल्ट जरूर लगाए :धनंजय कुमार , टाटा के न्यू लाँच एल्ट्रोज रेसर-नेक्सन 777 की हुई लाँचिंग

Saraikela : , आदित्यपुर के आरआईटी मोड़ क़े पास स्थित टाटा मोटर्स के अधिकृत विक्रेता एएसएल मोटर्स में नया एलट्रोज रेसर और नेक्सन 777 के न्यू वर्सन की आज लाँचिंग की गई.

 

 

वही एएसएल मोटर्स में आयोजित कार लॉन्चिंग समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में पूर्वी जमशेदपुर के जिला परिवहन पदाधिकारी धनंजय कुमार उपस्थित थे.वही इस मौके पर लांचिंग समारोह को संबोधित करते हुए जिला परिवहन पदाधिकारी ने कहा कि सेफ कार ड्राइविंग के लिए सीट बेल्ट और रोड सेफ्टी नियमों का सभी को पालन करना अनिवार्य है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सके। इन्होंने कहा कि आधुनिक टेक्नोलॉजी पर आधारित ये कार दुर्घटना रोकने में काफी कारगर साबित हैं, 

 

 

एडवांस फीचर से है लैस कार

6 एयरबैग वाला न्यू एलट्रोज रेसर का नया वर्सन 360 कैमरा, टर्बो इंजन सहित 6 अलग-अलग रंगों में उपलब्ध है. वहीं, इसकी कीमत की अगर बात करें तो 7 लाख बिक्री का लक्ष्य प्राप्त करने के बाद अपनी 7वीं वर्षगाँठ पर टाटा मोटर्स के द्वारा टाटा नेक्सन के 777 मॉडल पर एक सप्ताह के लिए एक लाख रुपये तक की छूट का ऑफर दिया जा रहा है. इस अवसर पर जिला परिवहन पदाधिकारी कार्यालय के प्रधान सहायक अमित पाठक सहित सेल्स जीएम सुमन दीप कौर, सेल्स मैनेजर संतोष, विक्की, मनीष, मैथिली आदि उपस्थित थे

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *