योग दिवस की तैयारियों को लेकर उप विकास आयुक्त ने की बैठक,योग प्रोटोकॉल के साथ इंडोर स्टेडियम सरायकेला में मनाया जायेगा 10वीं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
Sarakela:-10वॉ अंतराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर समाहरणालय सभागार में आज उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बर्दियार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक की गई।

बैठक में उप विकास आयुक्त के द्वारा आगामी 21 जून 2024 को 10वॉ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी को लेकर बिंदुवार चर्चा करते हुए कहा कि बदलते मौसम को देखते हुए इंडोर स्टेडियम सरायकेला (मैदान) में योग प्रोटोकॉल के साथ योग दिवस मनाया जायेगा, जहाँ जिला स्तरीय सभी पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, सभी कार्यालय प्रधान, कर्मी, विभिन्न विद्यालय के छात्र-छात्राएं, विभिन्न छात्रावास में रह रहे खिलाड़ी, जेएसएलपीएस की दिदिया योगाभ्यास में भाग लेंगी। इस क्रम में उन्होंने कार्यक्रम स्थल की साफ सफाई, योग मेट्, कार्य स्थल पर पेयजल, ओआरएस घोल, चिकित्सा दल तथा एम्बुलेंस की उपलब्धता समेत अन्य तैयारीयां सुनिश्चित करने को लेकर विभिन्न पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग अपनी-अपनी विभागीय तैयारी समय रहते पूरा करना सुनिश्चित करें ताकि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस स्वास्थ्य सुधार की दिशा में सार्थक रूप से प्रेरणादायी और अनुकरणीय रहे।
शारीरिक व मानसिक विकास में योग की अहम भूमिका- उप विकास आयुक्त
उप विकास आयुक्त ने कहा कि 21 जून को आयोजित होने वाला दसवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस योग प्रोटोकॉल के साथ मनाया जायेगा। शारीरिक व मानसिक विकास में योग की अहम भूमिका है। ऐसे में योग को दैनिक रूप से अपनी दिनचर्या में शामिल करते हुए स्वास्थ्य सुधार में हम आगे बढ़ सकते हैं।
बैठक में उप विकास आयुक्त के साथ मुख्य रुप से प्रशिक्षु आईएएस श्री कुमार रजत, अपर उपायुक्त श्री संजय कुमार दास,अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला श्री सुनील कुमार प्रजापति, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी तथा सिविल सर्जन, आयुष चिकित्सा पदाधिकारी एवं विभिन्न विभाग के वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहें।
न्यूज़ और विज्ञापन के लिए संपर्क करें:-9525335559

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


