कुकड़ू में झामुमो ने मनाया पूर्व उप मुख्यमंत्री दिवंगत सुधीर महतो का 68वां जयंती
कुकड़ू : मंगलवार को झारखंड आंदोलनकारी सह झारखंड सरकार के उप मुख्यमंत्री दिवंगत सुधीर महतो का कुकड़ू में झामुमो प्रखंड कमिटी ने प्रखंड अध्यक्ष इंद्रजीत महतो के नेतृत्व में 68वां जन्म जयंती मनाया गया।

इस दौरान झामुमो प्रखंड कमिटी के दर्जनों लोग मौजूद थे। जन्म जयंती के अवसर पर झामुमो कार्यकताओ ने स्व.सुधीर महतो के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस दौरान झामुमों कार्यकर्ताओं ने मिठाई भी बांटी। वहीं शहीद निर्मल महतो एवं स्व.सुधीर महतो के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए झामुमों कार्यकर्ताओं ने उनके बताये गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।इस दौरान झामुमो कुकड़ू प्रखंड अध्यक्ष इंद्रजीत महतो ने कहा कि स्व.सुधीर महतो आज भी ईचागढ़ की जनता के दिलों में उनका स्थान है।
उन्होंने ईचागढ़ विधानसभा को अपने कार्य के बदौलत एक अलग पहचान दिए हैं, वहीं उनके अधूरे कार्यों को उनकी धर्मपत्नी और ईचागढ़ की लोकप्रिय विधायक सविता महतो पूरा कर रही है। सविता महतो ईचागढ़ स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, बिजली, पानी, रोजगार जैसे मुद्दों पर कार्य करके ईचागढ़ विधानसभा को झारखंड में विकासशील विधानसभा के रूप में पहचान दे रही हैं। जन्म जयंती कार्यक्रम के दौरान स्वपन महतो, हेमंत सिंह सरदार, अरुण कुमार महतो, अब्दुल रशीद अंसारी, अंसार अली, कृतिवास महतो, दिलदार हूसैन आदि मौजूद थे।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


