झारखण्डसरायकेला

Cycle Distribution-राजनगर में 383 विद्यार्थियों के बीच साईकिल का हुआ वितरण, खिल उठे चहरे

Rajnagar:- झारखंड सरकार के कल्याण विभाग की ओर से प्रदत्त निःशुल्क उन्नति का पहिया साईकिल वितरण योजना के तहत एसएस प्लस टू हाइस्कूल प्रांगण में पहला दिन कक्षा आठ (अब उत्तीर्ण ) के 383 विद्यार्थियों के बीच साईकिल का वितरण किया गया।

साईकिल वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रखंड विकास पदाधिकारी मलय कुमार, बीईईओ वसुंधरा कुमारी दास, कल्याण पदाधिकारी अरुण कुमार महतो, पंचायत समिति सदस्यों मानस रंजन दाश, रवि महतो व झापिला मुर्मू, बीआरपी रंगलाल महतो, प्रधानाध्यापक सुरेश कुंकल, मनोज बेसरा सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया। बीडीओ मलय कुमार ने कहा कि छात्र छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने के लिए यह योजना शुरू की है। इससे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे साईकिल से समय पर स्कूल आना जाना कर सकेंगे। वहीं बीईईओ वसुंधरा कुमारी दास ने बताया कि यह योजना वित्तीय वर्ष 2023-24 का है। जिसमें आठवीं कक्षा के छात्र छात्राओं को प्रदान किया जा रहा है, जो अब नवम में उत्तीर्ण हो गए हैं। प्रखंड में और कई सौ बच्चों को साईकिल वितरण किया जाना है। इस दौरान साईकिल पाकर विद्यार्थी ख़ुशी से झूम उठे।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *