झारखण्डराजनीति

जमीन विवाद को लेकर बेटे ने नींद में सो रहे बाप को कुल्हाड़ी से वार कर की हत्या

 

गुवा संवाददाता। जमीन विवाद को लेकर बेटे मंगल चातोम्बा ने नींद में सो रहे अपने ही पिता दंडपाठ चातोम्बा 50 वर्ष को कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतार दिया है।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित बेटे मंगल चातोम्बा ने बड़ाजामदा ओपी में आत्मसमर्पण कर दिया है। घटना सोमवार को सुबह परिजनों की सूचना पर घटनास्थल पहुंच कर बड़ाजामदा ओपी पुलिस ने घटनास्थल से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया है।

पुलिस ने घटनास्थल पर मिले कुल्हाड़ी को जब्त कर थाने ले आया है। मामले को लेकर बड़ाजामदा ओपी में मृतक दंडपाठ चातोम्बा की पहली पत्नी मालिन चातोम्बा के बयान पर आरोपित युवक के खिलाफ हत्या मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपित युवक को मंगलवार को सुबह चाईबासा कोर्ट चलान कर दिया। घटना के संबंध में मालिन चातोम्बा ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि मृतक की दो पत्नियां हैं।

पहली पत्नी मालिन चातोम्बा के दो बेटे मंगल चातोम्बा व कपिल चातोम्बा है। जबकि दूसरी पत्नी से दो बेटे व तीन बेटियां हैं। मंगल चातोम्बा हाल ही के दिन मकान बनाने के लिये ईंट व वोल्डर गिराया था। इसी को लेकर रविवार शाम को बाप बेटे में झगड़ा हुआ था। मृतक बचपन में भी वह पहली पत्नी की संतान मंगल चातोम्बा की खूब पिटाई करता था। इससे भी वह काफी नाराज था। बेटे बाप से बदला लेने के फिराक में था। इसी को लेकर सोमवार अहले सुबह को खटिया पर नींद में सो रहे पिता की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दिया। हत्या की खबर सुनते ही गांव वाले गांव छोड़कर भाग गये थे। घटनास्थल से शव को उठाने के लिये गांव में एक भी पुरुष नज़र नहीं आ रहे थे। बाद में किसी तरह चार लोगों को खोजकर घटनास्थल से शव को उठाया गया। दिरीबुरु पंचायत की उप मुखिया के पति महेंद्र महाकुड ने घटना की सूचना पुलिस को दी थी।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *