झारखण्ड

इंस्पेक्टर ने पेट्रोल पंप और ज्वेलर्स संचालक के साथ सुरक्षा को लेकर की बैठक

 

Giridih:-गिरिडीह के तिसरी थाना के प्रांगण में इंस्पेक्टर पासकल टोप्पो की अध्यक्षता में पेट्रोल पंप संचालक, जेवर्स दुकान संचालक एवं व्यापारियों के साथ सुरक्षा को लेकर बैठक की गई। जिसमें अपने-अपने दुकानों में सीसीटीवी लगाने की दिशा निर्देश दिया गया।

इस बैठक में पासकल टोप्पो ने कहा कि जिसके दुकान में सीसीटीवी कैमरा नहीं है लगा हुआ है उस दुकान में जल्द से जल्द लगा ले और जिसके दुकान में कैमरा पहले से लगा हुआ है वह कम से कम एक महीना तक डेटा को सुरक्षित रखें साथ ही जो भी दुकान में ग्राहक बनकर आते हैं उस पर विशेष ध्यान रखें हेलमेट या गमछा पहनकर जो भी ग्राहक आता है उसे उतार कर आने के लिए कहें। संदेह होने पर तुरंत इसकी सूचना स्थानीय थाना को दें। जिससे होने वाली घटना को नियंत्रित किया जा सकता है। वहीं थाना प्रभारी संजय नायक ने कहा कि अपराधिक घटना को रोकने के लिए तिसरी थाना पुलिस तत्पर है। जब भी जरूरत पड़े बिना हिचक के सूचना दें सकते हैं। 24 घंटे तिसरी पुलिस तैयार है।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *