सरकार का लक्ष्य हर बच्चा पहुंचे स्कूल : जोबा माझी
-सांसद जोबा माझी ने सोनुवा और गोइलकेरा में स्कूली बच्चों के बीच वितरित किए साईकिल

सोनुवा-गोइलकेरा: उन्नति का पहिया कार्यक्रम के तहत मंगलवार को सोनुवा और गोईलकेरा प्रखंड में स्कूली छात्र-छात्राओं के बीच साईकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में सिंहभूम की सांसद जोबा माझी उपस्थित रही। गोइलकेरा प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में 6 स्कूलों के करीब 358 एवं सोनुवा में 3 स्कूल के कुल 174 छात्रों के बीच साइकिल का वितरण हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद जोबा माझी ने कहा सरकार का प्रयास है सबको शिक्षा प्रदान करना है, ताकि शिक्षित समाज का निर्माण हो। उन्होंने कहा बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सावित्री बाई फुले समृद्धि किशोरी सहित कई योजनाएं चलाई जा रही है। उन्होंने छात्र-छात्रों से कहा खूब मन लगाकर पढ़े और अपनी मंजिल को प्राप्त करें। कहा कि साइकिल देने का उद्देश्य है सभी बच्चे समय पर स्कूल पहुंचे। सोनुवा कार्यक्रम में बीडीओ गिरिवर मिंज, जिप सदस्य जगदीश नायक, जिला बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष दीपक प्रधान, मुखिया सोहन माझी, कल्याण पदाधिकारी सत्यनारायण मुंडा, पूर्व मुखिया जानकी हेम्ब्रम, हेमचंद महतो, डॉक्टर महतो, दीपक माझी आदि उपस्थित रहे। वहीं गोइलकेरा कार्यक्रम में बीडीओ विवेक कुमार, बीईईओ लखिन्द्र नाथ सोरेन, जिप सदस्य ज्योति मेराल, प्रमुख निरूमनी कोड़ा, बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष अकबर खान, सीडीपीओ, मुखिया सोमवारी बहन्दा, प्रिंस खान आदि शामिल थे।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


