जमशेदपुर के बिरसानगर में गांजा बेचने वाला गिरोह का भाँडाफोड़…
धालभूम अनुमंडल एसडीओ पारुल सिंह ने बिरसानगर थाना अंतर्गत जॉन नंबर 8 मोची बस्ती में ओचक छापेमारी के दौरान 10.920 किलोग्राम गांजा और कैश 44740/रुपए जप्त किया, मौके पर मकान मालिक सह सरगना मनीष गुप्ता के पिता देव कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया गया, जबकि मनीष गुप्ता रेड में नहीं मौजूद मिले, सर्च के दौरान मकान के अलग-अलग जगह पर बंडल में रखें गांजा का पैकेट का पता चला, हालांकि मनीष गुप्ता को बचाने के लिए उनकी मां और पिता दोनों काफी प्रकार के झूठ बोल रहे थे।

छापेमारी के दौरान मनीष गुप्ता की मां ने बेटी की शादी के बारे में भी बताया कहा यह सब पैसे सभी मेरी मेहनत की कमाई और बेटी की शादी के लिए रखे हैं, झूठ बोलकर प्रशासन की टीम को सभी जगह पर जांच करने से इनकार कर दिया। प्रशासन ने जाँच का आदेश दी, जाँच के दौरान कपड़े के अंदर अलग-अलग पैकेट में छुपा कर रखा गांजा मिला उसके अलावा छापेमारी के दौरान मनीष के बहन भी भगाने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने रोक दिया। मनीष गुप्ता पूर्व में भी गांजा बेचने के मामले में जेल जा चुके है, छापेमारी के दौरान वजन करने वाली मशीन भी बरामद हुई है।
छापेमारी में एसडीओ के साथ बिरसानगर थाना प्रभारी दलबल के साथ मौजूद रहे।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


