टाटा मोटर्स एक्सल फैक्ट्री डिवीजन में वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन
टाटा मोटर्स के एक्सल फैक्ट्री डिवीजन में एक वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें मजदूरों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लेकर रक्तदान किया। इस शिविर में 130 यूनिट रक्त संग्रह किया गया, जो एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

शिविर के दौरान एक्सल फैक्ट्री के दो प्रमुख कर्मचारियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। श्री जी सी सिंह, जिन्होंने 75 बार से अधिक रक्तदान किया है, और श्री संदीप मरुआ, जिन्होंने 50 वर्ष से अधिक समय से नियमित रूप से रक्तदान किया है, को उनकी समर्पित सेवा के लिए सम्मानित किया गया। यूनियन महामंत्री श्री आर के सिंह को 15 बार से ज्यादा रक्तदान करने के लिये मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। रक्तदान शिविर ब्लड कोर्डिनेटर श्री सी खंडाई के निगरानी में सम्पन्न किया गया
सभी गणमान्य व्यक्तियों ने रक्तदान की महत्ता पर प्रकाश डाला और इसे एक महान सामाजिक कार्य बताया। उन्होंने मजदूरों के इस योगदान की सराहना की और उन्हें नियमित रूप से रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया।
इस शिविर ने टाटा मोटर्स एक्सल फैक्ट्री के कर्मचारियों के बीच एकजुटता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत किया है, और इसे भविष्य में भी जारी रखने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री श्री आर के सिंह, एक्सल हेड जी.एम श्री ए के दास, आई आर हेड जी.एम श्री सौमिक राय, डिवीजन ऑल डी जी एम, यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष श्री अनिल शर्मा, यूनियन उपाध्यक्ष श्री अशोक उपाध्याय, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कमिटी मेंबर श्री सैयद मनोव्वर, श्री एम के सिंह, श्री के पी सिंह सहित सैकड़ों मजदूर उपस्थित थे। ।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


