Adityapur minor drowned : आदित्यपुर आसंगी नदी नहाने आए पांच नाबालिग छात्र में दो डूबे, मौके पर पहुंची पुलिस
Adityapur : आरआईटी थाना क्षेत्र क़े आसंगी बस्ती स्थित खरकाई नदी के डैम पर स्नान करने आए पांच नाबालिग युवकों में दो डूब कर मर गए है. घटना रविवार को 3 बजे की है.

मिली जानकारी के अनुसार घटना में डूबे दोनो नाबालिग आदित्य उर्फ भोलू महतो तथा गोलू उर्फ सुमित मोदी शामिल है. दोनों आदित्यपुर क़े इच्छापुर लाइन टोला का रहनेवाला थे . समाचार लिखे जाने तक मौके पर आर आई टी थाना प्रभारी विनय कुमार अपने दलबल के साथ घटनास्थल पहुंच गए है. दोनो युवकों की खोजबीन शुरू कर दिया गया है. पुलिस नदी का पानी कम करने के लिए गाजिया चेकडैम बंद करने को लेकर निर्देश दिए है. वहीं जमशेदपुर से एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया . पानी का काफी प्रेशर होने के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने में दिक्कत आ रही है. पुलिस प्रशासन पानी कम होने कम होने का इंतजार कर रही है. डैम के पास पत्थर होने के कारण रेस्क्यू में काफी परेशानी हो रही है. इधर घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण जुट गए है.

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


