Elephant has become the biggest problem in the state-राज्य में सबसे बड़ा समस्या बना हाथी, एक और बरसात का क़हर दूसरी ओर हाथी द्वारा जानमाल का नुक़सान
Chandil:- झारखंड राज्य के विभिन्न जिलों में गजराजो की आतंक जारी है। साम ढलते ही हाथी जंगल से निकलकर गांव में प्रवेश कर जाते ओर घरों को ट्राग्रेट करके गरीब किसान के कच्चे मकान को छतिग्रस्त करके रखे अनाज को अपना निवाला बना लेते हे।

साथ ही गरीब किसान द्वारा आपने खेतो में खेती किए गए फसल जेसे लौकी , मकाई ,बेगन, धान की चारा से अपना पेट भरते है,तथा पैर तले कुछल कर नष्ट कर डालते है।
गरीब किसान को वन विभाग की और से समय पर मुआवजा नहीं मिलने से ग्रामीण का वन विभाग के प्रति नाराजगी व्याप्त है।
इन जगहों पर हाथी का आतंक
1: बुंडू रेंज के चोगा गांव में 7 से 8 हाथी की झुंड विचरण करते देखा गया।
आज बुंडू रेंज के चोगा गांव में दो घरों को हाथियों ने छतिग्रस्त कर दिया ओर बरेंदा जंगल में डेरा डाले हुए हे।
पांच हाथी की झुंड गोदाशोल गांव से होकर जंगल की ओर जाते देखा गया।
2. चांडिल रेंज के नीमडीह थाना क्षेत्र में सिंगल हाथी मौजूद है, बीते रात्रि अंडाहुटु गांव के निवासी शिवशंकर दास और तापस पौदार की घरों को छतिग्रस्त कर दिया और रखे अनाज को अपना निवाला बना लिया, एक सिंगल ट्रास्कर हाथी अंडा पहाड़ में डेरा डाला हुआ है।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


