JamshedpurLatestNewsNews postझारखण्डसरायकेला

JHARKHAND WEATHER ALERT BREAKING NEWS कल निजी स्कूलों और सरकारी स्कूलों रहेंगे बंद, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

Ranchi: मौसम विभाग के द्वारा राज्य के ज्यादातर जिलों में 3 अगस्त को भी लगातार तेज हवा चलने और भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है।

 

 

इसी को देखते हुए राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मौसम को देखते हुए सुरक्षा के दृष्टिकोण से कल पूरे राज्य भर के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों को बंद रखने का निर्देश दिया है । 

 

 

 

 

 

 आपदा प्रबंधन विभाग ने इसको लेकर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ को अलर्ट का निर्देश दिया है.

 

वही राजधानी रांची में जलजमाव की वजह से कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हो गए है. इसको लेकर लगातार हो रही बारिश से मेन रोड़ से लेकर गलियों तक में जल भराव की स्थिति बनी हुई है. गलियों में पानी के तेज बहाव की वजह से आम लोग को आने- जाने में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बारिश की वजह से सड़कों पर जलजमाव हो गया है और सड़क जाम हो गए है.

 

मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में बताया गया है कि गंगा नदी के तटीय पश्चिम बंगाल और उससे सटे झारखंड के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र पश्चिम- उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ रहा है वही और एक दबाव क्षेत्र में तब्दील हो गया. आज 2 अगस्त को 17: 30 बजे उत्तरी झारखंड और आसपास के इलाकों में अक्षांश 24.2°N और देशांतर 85.2°E के पास, गया (बिहार) से लगभग 70 किमी दक्षिण- दक्षिणपूर्व और डाल्टनगंज (झारखंड) से 120 किमी पूर्व में केंद्रित हो गया है. वही अगले 48 घंटों के दौरान झारखंड, दक्षिण- पूर्व उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और उससे सटे उत्तरी छत्तीसगढ़ में पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना जताई जा रही है. इसको देखते हुए शनिवार को राज्य के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों के कक्षा 12 वीं तक बंद रखने के निर्देश दे दिए गए हैं.

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *