CM Mayen Yojan Server down Issue-पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की ड्रीम योजना “माइयाँ सम्मान योजना” का आज से हुआ शुभारंभ, शिविरों में लगी लंबी क़तार, सर्वर डाउन से परेशान नज़र आए आवेदक
आज दिन भर नगर निगम क्षेत्र के लगभग सभी वार्डों में महिलाओं की लंबी-लंबी कतार लगी रही। बहुत से ऐसे भी लाभुक है जिनका वोटर कार्ड व राशन कार्ड यहां का नही बना होने के कारण फॉर्म्स भरने से वंचित रहे। वही बहुत सारे ऐसे भी लाभुक रहे जिनका वोटर कार्ड और राशन कार्ड में नाम अलग दर्ज होने के कारण सरकार के इस लाभकारी योजना का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं।


इस संदर्भ में वार्ड 15 के निवर्तमान पार्षद नथनी सिंह ने जानकारी दी कि 200 से भी अधिक महिलाओं को फार्म वितरण किया गया। वही 160 से भी अधिक महिलाओं ने फॉर्म भरकर जमा कर दिया है, मगर सर्वर डाउन होने के कारण किसी का भी ऑनलाइन आवेदन जमा नहीं हो सका है।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


