हेंसल में 23वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, 100 यूनिट रक्त संग्रह
राजनगर प्रखंड के हेंसल में बजरंगबली पूजा कमेटी द्वारा आयोजित 23वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में कुल 100 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बजरंगबली पूजा कमेटी के सचिव मनोज पटनायक, समाजसेवी सुनील , मानिक गोप, नेबु प्रधान, आनंद साहू,विनोद ज्योतिषी,बड़ा सिजुलता पंचायत की मुखिया निर्मला सरदार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। वहीं रक्तसंग्रह के लिए जमशेदपुर ब्लड बैंक से आए चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मियों की टीम द्वारा रक्तवीरों का रक्तसंग्रह किया गया। शिविर सुबह 9 बजे से शाम 4:30 बजे तक चला। वहीं रक्तदान करने युवाओं का खासा उत्साह देखा गया। इस दौरान बजरंगबली पूजा कमेटी के सचिव मनोज पटनायक ने कहा रक्तदान के प्रति युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि कुछ दिन पहले एदल में रक्तदान शिविर लगाया गया था। जिसमे हेंसल के भी कई रक्तवीर वहां रक्तदान कर चुके हैं। इसके बावजूद भी हेंसल, पाटाहेंसल,सिजुलता, डांगरडीहा,नवोदय,गोवर्धन, हाता,हल्दीपोखर आदि से रक्तदान करने कई युवा पहुंचे। शाम तक कुल 100 यूनिट रक्तसंग्रह किया गया।वहीं इस मौके पर राजनगर प्रखंड के रक्तवीर राजेश मार्डी जिन्होंने अब तक 76 बार रक्तदान कर किया है। उन्हें कमेटी द्वारा सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कमेटी के सदस्य जामिनी महाकुड़, अशोक मिस्त्री, विशेय प्रधान,चंडी गोप,मानस साहू,भोलानाथ गोप,विद्याधर गोप,रविकांत गोप,सिलिप गोप समेत कमेटी के सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


