जमशेदपुर एग्रिको में झारखंड स्वाभिमान यात्रा आज, सैकड़ों लोग होंगे शामिल
जमशेदपुर एग्रिको मैदान में आज झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की ओर से रविवार को झारखंड स्वाभिमान यात्रा का आयोजन किया जाएगा.

इसमें झारखंडी आदिवासी मूलवासी के सैकड़ों लोग शामिल होंगे. यह यात्रा बारीडीह दुर्गा पूजा मैदान से एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान तक जायेगी.
यह जानकारी जेएलकेएम के कोल्हान प्रमंडल के अध्यक्ष नविन महतो ने दी. उन्होंने बताया कि झारखंड स्वाभिमान यात्रा में करीब हजार की संख्या में विभिन्न पार्टी के कार्यकर्ता व आदिवासी-मूलवासी समाज के लोग होंगे. एग्रिको मैदान से आदिवासी-मूलवासी समाज के लोग आपसी एकता व अखंडता को बरकरार रखते हुए विरोधी ताकतों के खिलाफ उलगुलान का आगाज करेंगे. कार्यक्रम को सफल बनाने में जेएलकेएम जिला अध्यक्ष सरायकेला दीपक महतो,महासचिव दिनेश महतो, केंद्रीय युवा मोर्चा महामंत्री प्रबीर महतो,रामदास मुर्मू, गणपति करुआ, भानुप्रिया महतो, भास्कर मुखी, देबु लाल सहिस, रवि मुखी, देवाशीष महतो मीडिया प्रभारी युवा मोर्चा सरायकेला विधानसभा समेत अन्य जुटे हुए हैं.

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


