LatestNewsNews postSportsझारखण्डमनोरंजनराजनीतिसरायकेला

सुप्रसिद्ध दो दिवसीय सुराई मेमोरियल टूर्नामेंट का हुआ आगाज मंत्री दीपक बिरुआ करेंगे विजेता को पुरस्कृत, सांसद जोबा माझी एवं कृष्ण बास्के होंगे विशिष्ट अतिथि

रिपोर्ट- दीपक महतो

Saraikella—- राजनगर प्रखंड अंतर्गत चावरबांधा फुटबॉल मैदान में आज झामुमो के केंद्रीय सदस्य गोपाल महतो एवं कमेटी सदस्यों ने फुटबॉल किक कर दो दिवस्य सुरई मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज किया।

 

बता दे की यह सुप्रसिद्ध फुटबॉल टूर्नामेंट की शुरुआत स्टार प्लेयर सुरई मुर्मू के याद में 1991 में की गई थी और हर वर्ष इसे वृहद रूप में आयोजित की जाती है इस वर्ष कुल 40 टीम इस फुटबाल टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे हैं जिसमें प्रथम पुरस्कार 70000 रुपए की राशि है विजेताओं को मंत्री दीपक विरवा, सांसद जोबा माझी एवं कृष्णा बसके अपने हाथ से पुरस्कृत करेंगे।

मौके पर झामुमो केंद्र सदस्य गोपाल महतो ने बताया कि खेल हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग है खेल से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है बल्कि दिमाग भी स्थिर रहती है साथ-साथ इस तरह का आयोजन से मनोरंजन भी होता है और लोगों को रोजगार भी प्राप्त होता है दूर-दूर से लोग यहां दो दिन मेला ठेला लगते हैं जिससे उनको रोजगार प्राप्त होता है हेमंत सरकार बहुत जल्द झारखंड के खिलाड़ियों को एक बहुत बड़ा तोहफा देने जा रही है जो खिलाड़ी खेल जगत में अच्छा प्रदर्शन करेंगे उनके लिए सरकारी नौकरी का प्रावधान होगी।

 

इस टूर्नामेंट में प्रोफेशनल कॉमेंटेटर के तौर पर मौजूद विश्वनाथ मुर्मू ने बताया कि झारखंड के खिलाड़ी खास तौर पर फुटबॉल में बेहद रूचि रखते हैं और बहुत अच्छी प्रदर्शन भी करते हैं बस परिवार की जिम्मेदारी और संसाधन की कमी के कारण नेशनल लेवल तक नहीं पहुंच पाते हैं हालांकि सरकार की कोशिश और खिलाड़ियों की जज्बा के कारण एक दो ऐसे खिलाड़ी अभी सामने आ रहे हैं जो संतोष ट्रॉफी तक अपना सफर तय कर प

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *