झारखण्ड

RAJNAGAR में 16 को अखान यात्रा पर विराट टुसु मेला का आयोजन

राजनगर को ऑपरेटिव बैंक के पीछे स्थित मैदान में विराट टुसु मेला चुका बुरु राजनगर की ओर से मकर सक्रांति के उपलक्ष पर 16 जनवरी को अखान यात्रा के दिन टुसु प्रदर्शनी सह मेला का आयोजन किया जायेगा. कमेटी के अध्यक्ष बासुदेव राउत ने बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ टुसु मेला का आयोजन किया जा रहा है. टुसु प्रदर्शनी में प्रथम पुरस्कार सात हजार रूपये, द्वितीय पुरस्कार पांच हजार रूपये, तृतीय पुरस्कार चार हजार एवं चतुर्थ पुरस्कार तीन हजार रूपये रखा गया है. वहीं मेला में आने वाले प्रत्येक टुसु को 151 रूपये सांत्वना पुरस्कार के रूप में दिया जायेगा. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता गणेश महाली एवं विशिष्ट अतिथि राजनगर पंचायत की मुख्य राजो टुडू होंगे.
इधर राजनगर प्रखंड के विराट पांडवेश देव आश्रम भीमखंदा शिव पूजा कमेटी भीमखंदा की ओर से भी मकर एवं आखान यात्रा 26 जनवरी को विराट टुसू मेला का आयोजन किया गया है। जिसमें टुसू को प्रथम पुरस्कार -11000 रूपए , द्वितीय पुरस्कार – 9000 रूपए , तृतीय पुरस्कार – 5000 रुपए , चौथा पुरस्कार – 2000 एवं बाकी टुसू को सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा। साथ की मकर के दिन 9 से 12 वर्ष तथा 13 से 18 वर्ष तक आयु के बच्चों के लिए सामान्य ज्ञान, गणित रेस , सामान्य ज्ञान झारखंड संबंधी , सामान्य विज्ञान सहित विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है. जिसमें मुख्य अतिथि श्रीमती अमोदिनी महतो जिला परिषद होंगी. मेला का उद्घाटनक ग्राम प्रधान श्री शिवराम महतो करेंगे. विशिष्ट अतिथि बाना पंचायत के मुखिया मुखिया रामसिंह हेम्ब्रम तथा पंचायत समिति सदस्य मनोज महतो एवं वार्ड सदस्य श्रीमती शकुंतला महतो शामिल होंगे.

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *