LatestNewsNews postझारखण्डधर्मसरायकेला

सरायकेला के जगन्नाथपुर में वर्ष 1954 से हो रही है माता मनसा पूजा

 

प्रतिवर्ष विजयादशमी से अगले 5 दिनों तक होती है माता मनसा की पूजा अर्चना

 

सरायकेला: सरायकेला प्रखंड के जगन्नाथपुर (नुआडीह) में 12 अक्टूबर विजयादशमी से 5 दिवसीय माता मनसा पूजा का भव्य आयोजन होगा।

जगन्नाथपुर में वर्ष 1954 से भव्य रूप से माता मनसा पूजा का आयोजन हो रहा है। माता के प्रति भक्तों की आस्था से ही यहां माता का भव्य मंदिर बनाया गया है। यहां के माता मनसा की ख्याति आसपास व दूरदराज क्षेत्र में विख्यात है जिसको लेकर विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ो भक्त श्रद्वालु प्रतिवर्ष माता मनसा की पूजा अर्चना करने पहुंचते है। यहां प्रतिवर्ष एकादशी से 5 दिनो तक सभी परंपराओं का निर्वहन करते हुए भव्य रुप से माता मनसा की पूजा अर्चना की जाती है।

सार्वजनिक माता मनसा पूजा समिति के सचिव राजेन्द्र प्रधान ने बताया इस वर्ष पूजा कार्यक्रम के तहत 12 अक्टूबर विजयदशमी के दिन घटवारी पूजा के साथ विधिवत माता मनसा का आह्वान करते हुए पूजा आरंभ होगी। घटवारी के साथ झापाण कार्यक्रम जिसमे कलाकारों द्वारा भक्तों को सर्पो का खेल दिखाते है। स्थानीय जलाशय से कलश लाकर मां मनसा मंदिर पर स्थापित की जाएगी और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत रूप से माता की पूजा आरंभ होकर देर रात तक चलेगी। अगले दिन 13 अक्टूबर अहले सुबह से ही माता मनसा की पूजा होगी जिसमें भक्त श्रद्धालु बलि पूजन भी करेंगे। रात को सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत उड़ीसा बालेश्वर की प्रसिद्ध नाटक मंडली यात्रा श्री पंचशखा द्वारा ओड़िया नाटक साखी हेला आंखी लुहो व भूल हेईगोला तोते भलो पाई का मंचन किया जाएगा। 14 अक्टूबर को सुबह से मां मनसा पूजा एवं रात को मेदिनीपुर बंगाल की नाट्य मंडली द्वारा मां मनसा मंगल नाटक का मंचन किया जाएगा। 15 अक्टूबर को सुबह मां मनसा की पूजा एवं प्रसाद वितरण तथा रात को मां मनसा जात गायन कार्यक्रम होगी जबकि पांचवें दिन 16 अक्टूबर को माता मनसा पूजा के बाद विसर्जन पूजा होगा और शाम को भव्य शोभा यात्रा के साथ माता के प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। माता मनसा पूजा के आयोजन को लेकर ग्रामवासियो द्वारा सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पूजा के सफल आयोजन को लेकर पूजा समिति के अध्यक्ष जवाहरलाल प्रधान,सचिव राजेन्द्र प्रधान व कोषाध्यक्ष मुकेश प्रधान समेत सभी ग्रामीण लगे हुए है।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *