rajnagar road accident राजनगर: दो बाईक सवारों के बीच हुई टक्कर; दोनों घायल; एक की स्थिति गंभीर ; 45 मिनट बाद भी नही पहुंची एम्बुलेंस
सरायकेला- खरसावां जिला के राजनगर थाना अंतर्गत बड़ा काकी के तालाब के पास शुक्रवार देर शाम करीब 6:30 को दो बाइक सवार युवकों के बीच हुए भीषण टक्कर में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल .
घायलों की पहचान कुनबेड़ा के (पियाल डुंगरी) के निवासी करण महतो (25) वर्ष जबकि दूसरे युवक की पहचान शोभापुर धादकीडी निवासी मनोज महतो (28) वर्ष के रूप में हुई है. वहीं घटना में करण महतो गंभीर रूप से घायल हुआ है. उधर ग्रामीणों ने इसकी सूचना 108 एंबुलेंस और राजनगर थाने को दे दी है. घटना के लागभग 45 मिनट बाद भी समाचार लिखे जाने तक ना तो एंबुलेंस नाही पहुंची है ग्रामीण अपने स्तर से घायलों को अस्पताल ले जाने का प्रबंध कर रहे हैं.

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव

दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


