LatestNewsNews postझारखण्डराजनीतिसरायकेला

बीजेपी ने जारी किया सूची, 66 प्रत्याशी का नाम किया फाइनल, खरसवाँ से ज़िला परिषद अध्यक्ष सोना राम बोदरा को मिला टिकट

Saraikella:- झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी ने 66 विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। पार्टी के केंद्रीय चुनाव समिति के बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में बीते 19 अक्टूबर को संपन्न हुए बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृह मंत्री अमित शाह एवं केंद्रीय चुनाव समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे. जिसमें सर्वसम्मति से नाम की घोषणा की गई.

 

उम्मीदवारों की सूची, पढ़े नीचे

 

धनवार से बाबूलाल मरांडी, राजमहल से अनंत ओझा, बोरियो से लोबिन हेंब्रम, लिट्टीपाड़ा से बाबूधन मुर्मू, महेशपुर से नवनीत हेंब्रम, शिकारीपाड़ा से परितोष सोरेन, नाला से माधव चंद्र महतो, जामताड़ा से सीता सोरेन, दुमका से सुनील सोरेन, जामा से सुरेश मुर्मू, जरमुंडी से देवेंद्र कुंवर, मधुपुर से गंगा नारायण सिंह, सारठ से रणधीर कुमार सिंह, देवघर से नारायण दास, पोड़यहाट से देवेंद्र नाथ सिंह, गोड्डा से अमित कुमार मंडल, महागामा से अशोक कुमार भगत, कोडरमा से नीरा यादव, बारकट्टा से अमित कुमार यादव, बरही से मनोज यादव, बड़का गांव से रोशन लाल चौधरी, हजारीबाग से प्रदीप प्रसाद, सिमरिया से उज्जवल दास, बगोदर से नागेंद्र महतो, जमुआ से मंजू देवी, गांडेय से मुनिया देवी, गिरिडीह से निर्भय कुमार शाहाबादी, बेरमो से रविंद्र पांडे, बोकारो से बिरंची नारायण, चंदनक्यारी से अमर कुमार बावरी, सिंदरी से तारा देवी, निरसा से अपर्णा सेनगुप्ता, धनबाद से राज सिन्हा, झरिया से रागिनी सिंह, बाघमारा से शत्रुघ्न महतो, बहरागोड़ा से दिनेशानंद गोस्वामी, घाटशिला से बाबूलाल सोरेन, पोटका से मीरा मुंडा, जमशेदपुर पूर्वी से पूर्णिया दास साहू, सरायकेला से चंपई सोरेन, चाईबासा से गीता बालमुचू, मंझगांव से बड़कुवर गंगराई, जगन्नाथपुर से गीता कोड़ा, चक्रधरपुर से शशि भूषण समद, खरसावां से सोनाराम बोदरा, तोरपा से कोचे मुंडा, खूंटी से नीलकंठ सिंह मुंडा, खिजरी से रामकुमार पाहन, रांची से सीपी सिंह, हटिया से नवीन जायसवाल, कांके से जीतू चरण राम, मांडर से सन्नी टोप्पो, सिसई से अरुण उरांव, गुमला से सुदर्शन भगत, बिशनपुर से समीर उरांव, सिमडेगा से श्रद्धानंद बेसरा, कोलेबिरा से सूजान जोजो, मनिका से हरिकृष्ण सिंह, लातेहार से प्रकाश राम, पांकी से कुशवाहा शशि भूषण मेहता, डाल्टेनगंज से आलोक कुमार चौरसिया, विश्रामपुर से रामचंद्र चंद्रवंशी, छतरपुर से पुष्पा देवी भुइयां, हुसैनाबाद से कमलेश कुमार सिंह, गढ़वा से सत्येंद्र नाथ तिवारी और भवनाथपुर से भानु प्रताप शाही.

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *