LatestNewsNews postझारखण्डराजनीति

भाजपा युवा नेता गोविंदा पति ने डॉ मीरा मुंडा से किए मुलाक़ात, बोले पोटका की जनता सजीव सरदार से त्रस्त अबकी बार कमल खिलना तय

Potka- विधानसभा चुनाव की बिगुल बज चुकी है भाजपा ने पोटका विधानसभा से पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा जी के धर्म पत्नी डॉ मीरा मुंडा को अपना उम्मीदवार घोषित किया है और इसी के साथ उनका छेत्र में दौरा भी शुरू हो चुका है।

 

इसी क्रम में आज भाजपा युवा नेता गोविंदा पति अपने सहयोगी छोटराई मुर्मू और कृष्णचन्द्र पात्रो के साथ मुंडा जी के आवास में डॉ मीरा मुंडा जी से मुलाक़ात किए और उनको बधाई दिए इसी के साथ उन्होंने कहा की पोटका की जनता संजीव सरदार से त्रस्त है और इस बार बदलाव चाहती है। पोटका की जनता खरसवाँ में श्री अर्जुन मुंडा जी का विकास मॉडल देखा है और जनता पोटका में वही विकास की रूप रेखा देखना चाहती है।

 

मौके पर सभी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा जी से भी मुलाक़ात किए और उनको बधाई दिए। मीडिया से बातचीत के दौरान गोविंदा ने कहा की पोटका छेत्र में विरोध थम रहा है छेत्र की जनता मीरा मुंडा के प्रत्याशी बनाये जाने से खुश है इस बार पोटका में बदलाव निश्चित

है।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *