लोकतंत्र के महापर्व विधानसभा चुनाव में शत-प्रतिशत भागीदारी को लेकर झंडा मैदान में मतदान महोत्सव के तहत दीपोत्सव कार्यक्रम का किया गया आयोजन:
लोकतंत्र के महापर्व विधानसभा चुनाव में शत-प्रतिशत भागीदारी को लेकर झंडा मैदान में मतदान महोत्सव के तहत दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस दीपोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने दिया जलाकर किया। मौके पर उप विकास आयुक्त महोदया, स्मृता कुमारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी, स्वीप कोषांग, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी समेत स्वीप कोषांग और मीडिया कोषांग की पूरी टीम अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
इस दौरान स्वीप कोषांग द्वारा झंडा मैदान में एक हजार दिया जलाकर वोट फॉर गिरिडीह लिख कर आमजनों से मतदान की अपील की और लोकतंत्र के महापर्व में अपनी सकारात्मक भागीदारी सुनिश्चित करने का अनुरोध किया। इस दौरान स्काई लैंप जलाकर वोट गिरिडीह वोट, वोट फॉर गिरिडीह, वोट करेगा गिरिडीह जैसे स्लोगन के साथ लोगों से इस कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई। वहीं मतदान के दिन अपने घरों से बाहर निकलकर मतदान करने की अपील की गई।
मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने सभी से अपील करते हुए कहा कि स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
जिससे कम मतदान प्रतिशत क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत को बढ़ाया जा सकें।
उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में स्वीप कार्यक्रम के तहत आर्ट एंड कल्चर, पोषण थाली प्रतियोगिता, आदिवासी परिधान, नाची से बाची, इको टूरिज्म, एडवेंचर एक्टिविटी आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान हेतु जागरूक किया
जाय।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


