निर्दलीय प्रत्याशी अन्नी अमृता को मिला ‘माइक’ चुनाव चिन्ह
पत्रकार के लिए इससे बेहतर चुनाव चिन्ह और क्या –अन्नी अमृता
जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा में 28प्रत्याशी चुनावी मैदान में है.सबको चुनाव चिन्ह वितरित कर दिए गए हैं.जमशेदपुर पश्चिम के निर्वाची पदाधिकारी सह एडीसी भागीरथ प्रसाद सिंह ने बुधवार की शाम सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह वितरित कर दिया.

वरिष्ठ पत्रकार सह जमशेदपुर पश्चिम की निर्दलीय प्रत्याशी अन्नी अमृता को ‘माइक’ चुनाव चिन्ह प्रदान किया गया है. चुनाव चिन्ह पाने के बाद अन्नी अमृता ने खुशी जताते हुए कहा कि एक पत्रकार के लिए इससे बढ़िया चुनाव चिन्ह और क्या हो सकता है. वर्षों तक प्रोफेशनल लाइफ में ‘माइक’ अभिन्न अंग रहा और अब इस नए पड़ाव पर फिर ‘माइक’ ही चिन्ह मिल गया जिससे लड़ने का उत्साह दुगुना हो गया है.अन्नी ने बताया कि उन्होंने पहली प्राथमिकता ‘माइक’ ही दी थी.नियम के अनुसार तीन विकल्प प्रत्याशी दे सकता है, अगर किसी और से विकल्प मैच खाएं तो लाॅटरी होती है.बुधवार की शाम कई निर्दलीय प्रत्याशियों के लिए लाॅटरी करानी पड़ी थी.
चुनाव आयोग ने अंतिम सूची जारी कर दी है.49-जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के लिए जारी अंतिम सूची में अन्नी अमृता का क्रमांक 14है.

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


