NewsSportsझारखण्डराजनीति

JBKSS-football-tournament खेल का मैदान हमें अनुशासन, टीम वर्क, टाईम मैनेजमेंट सिखाता है – देवेन्द्र नाथ महतो

बुंडू:- प्रखण्ड के हुमटा पंचायत के बारूहातू गांव में मकर सक्रांति एवम् टुसू परब के अवसर पर एक दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया, भारी संख्या में लोग, खेल प्रेमी शामिल हुए.

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जेबीकेएसएस क्रांतिकारी नेता देवेन्द्र नाथ महतो विशिष्ट अतिथि के रूप में जेबीकेएसएस नेत्री दमयंती मुंडा एवम् अतिथि के रूप में स्थानिय उप मुखिया मेघनाथ मुंडा ,रतन सिंह मुंडा, कालीचरण मुंडा, दुबराज महतो, अनूप महतो, शामिल हुए,फूटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल विजेता एफसी बुंडू टीम को मुख्य अथिति देवेंद्र नाथ महतो एवम् उपविजेता एफसी हुमटा पंचायत के टीम को विशिष्ट अतिथि दमयंती मुंडा द्वारा पुरुस्कृत किया गया.मौके पर देवेन्द्र नाथ महतो ने प्रथम स्वतंत्रता सेनानी तिलका मांझी के शहीद दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आज के युवा पीढ़ी फ्री फायर , पपजी जैसे ऑनलाइन खेल से ग्रसित होते जा रहें इससे बाहर निकलकर फुटबॉल जैसे खेल में भाग लेना होगा, फुटबॉल का मैदान हमें टाईम मैनेजमेंट करते हुए अनुशासन पूर्वक टीम वर्क ऐसा सिखाता है, इसीलिए खेल के मैदान को बचाना होगा.वही मौके पर विशिष्ट अतिथि दमयंती मुंडा ने कहा कि खेल से मानसिक और शारीरिक मजबूती के साथ साथ स्फूर्ति आता है,कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रुप से योगदान रहा केदार नाथ, नागेश्वर, संजय, मंगल सिंह, भगीरथ, जीतवाहान राम, मनोहर, रोशन, भुवनेश्वर, बिनाधार, गंगाधर , देवेंद्र, नकुल, समेत कई लोग मौजूद रहे.

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *