सभी प्रकार के लम्बित सहिया प्रोत्साहन राशि, कुष्ठ रोगियों को उनके चिकित्सिय अवधि के दौरान मिलने वाली प्रति माह ₹500/- रू0 की राशि का अविलंब भुगतान सुनिश्चित करें। डॉ0 मृत्युंजय धाउड़िया, जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी
जमशेदपुर:-भारत सरकार के सेन्ट्रल रिव्यू मिशन(सी0आर0एम0) टीम के प्रस्तावित दौरा के पहले जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी, पूर्वी सिंहभूम के द्वारा कुष्ठ कर्मचारियों तथा जिला कुष्ठ परामर्शी के साथ एक आभाषी बैठक आयोजित किया गया।

डॉ0 धाउड़िया ने निर्देश दिया कि सभी तरह के लम्बित सहिया प्रोत्साहन राशि तथा कुष्ठ रोगियों को उनके चिकित्सिय अवधि के दौरान मिलने वाली प्रति माह ₹500/- रू का भुगतान सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी प्रखंडों से रिकंस्ट्रटिव सर्जरी के उपयुक्त मरीजों की सूची उपलब्ध कराने तथा एम0सी0आर0 चप्पलें, सेल्फ केयर किट,प्रेडनीसोलोन,रिफामपिसिन तथा एम0डी0टी0 दवाओं की शत प्रतिशत उपलब्धता करना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा चार आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सेल्फ केयर कॉरनर तैयार करने का दिशा-निर्देश दिया।
जिला कुष्ठ परामर्शी डॉ0 राजीव लोचन महतो ने सभी को निकुष्ठ पोर्टल इन्ट्री तथा सभी कुष्ठ कार्यक्रम से सम्बंधित पंजियों को अपडेट करने का सुझाव दिया।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


